सन्होग स्कूल

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 4 अप्रैल, 2018, शिमला

स्कूल प्रिंसीपल बोली छात्रों में उत्पन्न होगी नेतृत्व की भावना

राजकीय उच्च  विद्यालय सन्होग के आठवीं, नौंवीं तथा दसवीं के छात्रों ने विधानसभा सत्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। बच्चों ने सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा व सुना। स्कूल की मुख्याध्यापिका  अनिता गुप्ता ने बताया कि यह पहला ऐसा अवसर है जब इस पाठशाला के बच्चे प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली जीवंत देख पाए हैं।

उन्होंने बताया कि सदन की कार्यवाही को देखकर छात्रों में नेतृत्व की भावना उत्पन्न हुई है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के नेताओं को शिक्षा, उद्योग और रोजगार आदि गंभीर विषयों पर विचार विमर्श करते हुए देखा। छात्र इस अनुभव को प्राप्त कर खासे उत्सुक नजर आए। उन्होंने इसे अपना सबसे बेहतरीन अवसर बताते हुए मुख्याध्यापिका का धन्यवाद किया। इसके बाद छात्रों ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान चौड़ा मैदान का भ्रमण भी किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप ने विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया।

Previous articleछात्रों व प्रशिक्षुओं के लिए मॉकड्रिल का आयोजन
Next articleपोर्टमोर स्कूल में मॉकड्रिल — कांगड़ा भूकंप के बारे में दी जानकारी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here