कीक्ली रिपोर्टर, 1 जुलाई, 2017, शिमला

शैमरॉक डैज्ज्लेर्स प्ले स्कूल, शिमला में डॉक्टर दिवस का आयोजन किया गया I इस अवसर पर बच्चों, उनके अभिभावकों व स्टाफ की सभी सदस्यों  ने भाग लिया I मुख्य अतिथि डॉक्टर रविंदर पाल सिंह  का स्वागत करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरैईक ने समस्त बच्चों व अभिभावकों को जानकारी दी कि ‘डॉक्टर दिवस’  प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। भारत में इसे राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाते हैं।

भारत में डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने मानव जाति के लिए बहुत समर्पण किया है। डॉक्टर के इसी समर्पण और त्याग को याद करते हुए एक जुलाई का दिन भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है।

मुख्य अतिथि डॉक्टर रविंदर पाल सिंह  ने अपने संबोधन में बच्चों व अभिभावकों को स्वस्थ्य सम्बंधित जानकारी प्रदान की | इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे छोटे-छोटे  बच्चों ने समां बंधा, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया I

 

 

Previous articleMusically Inclined — Bhuvan Bhatia’s Soulful Journey
Next articleशैमरॉक रोजेंस स्कूल ने मनाया डाक्टर्स डे दिवस — डॉ. शैल्जा और प्रियंका ठाकुर ने बच्चों के दॉत की जांच की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here