अंजू शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 8-15 जून, 2015, शिमला

Dayanand.15.6.15दयानंद स्कूल में एक सप्ताह तक चले प्रर्यावरण जागरूकता सप्ताह का समापन हो गया। इसमें जहां बच्चों को स्कूल में सुबह की असेंबली में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है बच्चों ने इसके बारे में जाना। इस मौके पर स्कूल में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिसमें पहली से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया।

पहली से पांचवी के बच्चों ने स्लोगन लिखे

Dayanand.15.6.15bइसमें पहली से पांचवी तक के छात्रों ने स्लोगन राइटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें बच्चों ने पटिटकाओं में जितने ज्यादा पेड़ होगें उतनी शुद्ध हवा मिलेगी। इसलिए अपने घर व आस पास चारों तरफ पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा छठी से आठवीं के बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं नौवीं से लेकर दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए निंबध प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छात्रों ने पर्यावरण पर शानदार निबंध लिखे।

वहीं 11 व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डीबेट प्रतियोगिता करवाई गई। स्कूल की प्रिंसिपल अनुपम ने बताया कि छात्रों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यह प्रतियोगिताएं करवाई गई। छात्रों ने स्कूलों में घर की सजावट की चीजें वेस्ट मैटरियल से बनाई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलता है। स्कूल के सभी अध्यापिकाओं ने भी इसमें अपना सहयोग दिया।

Previous article
Next articleअंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता ; शिमला ने 8 विकेट से हराया बिलासपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here