कीक्ली रिपोर्टर, 17 नवंबर, 2017, शिमला

लोगों को उनके विभिन्न कानूनी अधिकारों व मुफ्त कानूनी सहायता के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा आज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण संजय करोल ने इस रैली को उच्च न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस रैली में माननीय न्यायधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा तथा न्यायमूर्ति सी.वी. बरोवालिया, एडवोकेट जनरल श्रवण डोगरा, अन्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं के साथ शिमला नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की।

यह रैली उच्च न्यायालय परिसर से माल रोड होते हुए एजी आफिस चैक पर सम्पन्न हुई।

Previous articleCute yet Powerful Performances by Sacred Heart Students
Next articleदाडग़ी स्कूल एनएसएस शिविर संपन्न; 50 स्वयं सेवियों ने की रास्तों की सफाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here