कीक्ली रिपोर्टर, 23 अप्रैल, 2015, शिमला

राज्य स्तरीय रेडक्रॉस मेला 7 जून को ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में

red-cross1पीड़ित मानवता एवं गरीबों की सेवा में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही है। यह बात अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह ने आज यहां हि.प्र. रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

श्रीमती सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस गतिविधियों का प्रचार व प्रसार  पंचायत स्तर तक किया जाना चाहिए ताकि गांव के लोग भी इस पुनीत कार्य से जुड़े और क्षमतानुसार अंशदान कर सके । इसके लिये उन्होंने रेडक्रॉस समिति के सदस्यों को जिला उपायुक्त के सहयोग से पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से लोग मानव सेवा से जुड़े कार्यों में स्वेच्छा से अंशदान करना चाहते हैं जिसके लिये उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन आगामी 7 जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाना प्रस्तावित है। रेडक्रॉस के लिये अधिक से अधिक धनराशि जुटाई जाए, इसके लिये मेले में नये कार्यकलापों को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय लोगों और विशेषकर पर्यटकों की रूचि के अधिक से अधिक स्टॉल लगाए जांएगे। इनमें अधिकांश स्टॉल खाद्य पदार्थों एवं स्थानीय हस्तशिल्प पर आधारित होंगे। इसके अतिरिक्त, रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा और इसी कड़ी में स्कूलों में नशा निवारण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

red-crossउन्होंने कहा कि आगामी 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस शिमला में धूमधाम से मनाया जाएगा।
श्रीमती सिंह ने रेडक्रॉस के सदस्यों की संख्या बढ़ाने की दिशा में अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समिति के समस्त सदस्यों से बैठकों में आवश्यक रूप से उपस्थित होने को कहा।
राज्यपाल के प्रधान सचिव एवं रेड क्रॉस समिति के महासचिव श्री संजय गुप्ता, हि.प्र. रेडक्रॉस अस्पताल शाखा की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मरढ़ी और श्रीमती फिरोजा विजय सिंह, राज्य रेडक्रॅास समिति के सदस्य सचिव श्री पी.एस. राणा, अवैतनिक सचिव श्रीमती पूनम चौहान, समिति की अन्य सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Previous articleStudents of St Thomas School Elect their Leaders
Next articlePortmore Students Enjoy a Funfilled Day at Salogra Heritage Park

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here